मुन्ना सिंह चौहान मुख्य प्रवक्ता एवं अजेंद्र अजय को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुकत

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार कर दिया है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि अजेंद्र अजय को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


 


हाल ही में अपनी टीम घोषित करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया। मुख्य प्रवक्ता के अलावा विधायक खजानदास, मयंक गुप्ता और विपिन कैंथोला को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। अजेंद्र अजय को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में ओमप्रकाश जमदग्नि, मनवीर चौहान, कमलेश उनियाल तथा कुमाऊं मीडिया प्रभारी के रूप में उमेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा दीपक मेहरा को अनुशासन समिति का अध्यक्ष और डॉ. आदित्य कुमार को सचिव बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक निकट भविष्य में प्रदेश कार्यसमिति का एक और विस्तार किया जाएगा, जिसमें विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया जाएगा।